Mahtari vandana yojana ka paisa kyu nahi aaya

जानिये क्यों नहीं आ रहा आपका महतारी वंदन योजना का पैसा- Reasons for not getting Mahtari Vandan Yojana Installment.

Mahatari vandan yojana

क्या सब कुछ करने के बाद भी आपकी महतारी वंदन योजना की क़िस्त नहीं आ रही है ? जानिये एक छोटी से गलती जो आप कर रहे है।

(Mahtari vandan yojana Installment not coming, Mahatari Vandan Yojana aadhaar seeding, Mahtari Vandan Yojana DBT- Direct Benefit Transfer, Difference between Aadhaar and DBT, Bank seeding status)

महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर महीने महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। जिसकी 10 किस्तें अब तक महिलाओं के खाते में भेजी जा चुकी है। 10वीं किस्त 5 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी जिसके बाद अब सभी महिलाओं को ग्यारहवीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

फिर भी कई महिलाओ की मासिक किश्त उनके कहते में जमा नहीं हो पा रही, अगर आपको भी ये समस्या है तोह इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े क्यूंकि हम जो जानकारी आपको देंगे वो आपको कहीं और इतने अच्छे से नहीं बताया जाएगा।

इस पोस्ट में दी गयी जानकारी (Table of contents)

महतारी वंदन का पैसा न आने का कारण:

दरअसल, महतारी वंदन योजना(MAHTARI VANDAN YOJANA) का पैसा आपके खाते में न आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसका सबसे बड़ा कारण DBT है। सरकार की ओर से लाभार्थियों को कई बार SMS भेजा जा चुका है, जिसमें उन्हें अपने बैंक खाते से DBT लिंक करने की सलाह दी गई है। लाभार्थी बैंक जाकर DBT लिंक कराने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन उसके बाद भी महतारी वंदन योजना का पैसा उनके खाते में नहीं पहुंचता।

इस समस्या का कारण बहुत ही सरल है, जो आधार और DBT के बीच के एक छोटे से अंतर में छिपा हुआ है। दरअसल आप अपने बैंक जाकर आधार तो लिंक करवा लेंगे लेकिन उससे DBT सक्रिय होगा की नहीं इसको सुनिश्चित करने के लिए आपको आधार और DBT में अंतर पता होना चाइए। बहुत से लोग इसी अंतर को न जानने के कारण बैंक का चक्कर लगते रहते है, उनका आधार तो बैंक में लिंक है पर फिर भी भुगतान की राशि नहीं आ रही। आख़िरकार आपका पैसा तो बैंक में ही आना है, जो की सरकार DBT के माध्यम से आप तक पहुँचती है। आप कितना भी आवेदन या अपना बैंक खता क्रमांक सरकारी कार्यालय में दे दे परन्तु बिना DBT के भुगतान की राशि नहीं आएगी।

हम आपको इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझाएंगे और यह भी बताएंगे कि DBT के माध्यम से महतारी वंदन योजना का पैसा आप अपने खाते (BANK ACCOUNT) में कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

आधार (AADHAAR) और DBT में अंतर:

DBT (Direct Benefit Transfer) आधार के माध्यम से ही लिंक होता है, लेकिन आधार कई खातों में लिंक हो सकता है, जबकि DBT सिर्फ एक ही खाते से जुड़ा होता है। इसे आप इस तरह समझ सकते हैं कि भारत में कई बैंक हैं और एक व्यक्ति के कई बैंकों में खाते हो सकते हैं। हो सकता है कि आप भी ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हों जो अलग-अलग बैंकों के खातों का उपयोग करता है। अब ऐसा व्यक्ति अपने हर खाते को आधार से लिंक करा सकता है, लेकिन DBT केवल एक ही खाते से लिंक होगा। हां, DBT का जुड़ाव खाते से आधार के माध्यम से ही होता है, लेकिन यह सिर्फ एक खाते में सक्रिय रहेगा।

इसीलिए कई बार समस्या यह होती है कि आपका DBT किसी और खाते में लिंक होता है, जबकि आप पैसे किसी अन्य खाते में चेक कर रहे होते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका DBT किस बैंक और किस खाते में लिंक है, तो आगे दिए गए चरणों को ध्यान से पढ़ें। हम आपको एक-एक करके स्टेप्स में बताएंगे कि आप अपना DBT स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।

महतारी वंदन के DBT का स्टेटस कैसे चेक करें:

DBT चेक करने के कई तरीके हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप खुद ही अपना DBT स्टेटस पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस भारत सरकार के आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप इस लिंक पर क्लिक करके सीधे वहां जाकर AADHAAR DBT STATUS भी चेक कर सकते हैं।

आप इस वेबसाइट पर जाकर अपना आधार नंबर और दिए गए कैप्चा को भरें। इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें। ध्यान रखें कि आपका आधार आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। यदि नहीं है, तो आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र जाकर इसे लिंक कराना होगा।

इसके बाद, “Bank Seeding Status” पर क्लिक करें। यहां आपको नीचे दिए गए चित्र की तरह कुछ जानकारी दिखाई देगी। जिस भी बैंक का नाम यहां दिखे, उसी बैंक के साथ आपका DBT लिंक है।

DBT bank seeding status

अगर आपको कहीं “Bank Seeding Status = Inactive” लिखा दिखे, तो इसका मतलब है कि आपका आधार किसी भी बैंक खाते से लिंक नहीं है। ऐसे में, आप जिस भी बैंक में खाता रखते हैं, वहां जाकर अपना आधार खाते से लिंक करा लें। फिर कुछ दिनों बाद, इसी प्रक्रिया को दोबारा अपनाकर चेक करें। यदि इस बार आपको अपने बैंक का नाम दिखे, तो इसका मतलब है कि आपका DBT सक्रिय हो चुका है।

लेकिन एक सवाल आपके मन में आ सकता है: यदि आपको किसी ऐसे बैंक का नाम दिख रहा है जिसका खाता आपको याद नहीं है या जिसकी पासबुक खो गई है, तो क्या आप उस बैंक को हटाकर किसी और बैंक से DBT लिंक करा सकते हैं? जी हां, आप ऐसा बिना अपने पुराने बैंक में गए भी कर सकते हैं।
इस जानकारी के लिए आप नीचे कमेंट करें, ताकि हम आपके सवालों और सुझावों के आधार पर एक नए आर्टिकल में इस जानकारी को और बेहतर तरीके से साझा कर सकें।

आपकी सहायता के लिए हम आपको DBT का फॉर्म यहीं दे रहे हैं। आप इसे प्रिंट करके अपने बैंक में आधार की एक फोटोकॉपी के साथ जमा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से आपका आधार और बैंक खाता लिंक हो जाएगा, जिससे आप महतारी वंदन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अपने खाते में प्राप्त कर सकेंगे।

क्या आपको ये जानकारी पसंद आयी? हमारा प्रयास है की जनता की हर समस्या का सीधा और सरल समाधान हम उनतक पहुचाये। अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी तो कृपया इसे निचे शेयर बटन पे क्लिक करके अपने व्हाट्सप्पम इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में शेयर करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो तक ये जानकारी पहुंच पाए। धन्यवाद्।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *